पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है

दिसंबर का महीना लगने के साथ ही सर्दी के तेवर और ज्यादा बढ़ गए हैं। बुधवार को दिन में धूप के तेवर भी नरम रहे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी क्षेत्र में पहली बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते रात सर्द हो गई है।

देश के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। दूसरी ओर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में आए तूफान की वजह से वहां झमाझम बरसात हुई है।

सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज

बर्फबारी और दक्षिण के राज्य में आए तूफान का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में साफ-तौर पर देखा जा रहा है। इसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात को लोग सर्दी से बचाव को लेकर गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे की ठंड से बचाव हो सकें। बुधवार को दिन में भी धूप के तेवरों नरम दिखाई दिए। सुबह-शाम तक धूप की चमक हल्की रही। इस बीच हवाएं भी चलीं।

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

इससे धूप भी लोगों को कोई खास राहत नहीं दे सकी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

जैसे-जैसे पारा लुढ़कता जाएगा, वैसे-वैसे ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ता जाएगा। फसलों में हल्की सिंचाई करते रहें। पशुओं को सर्दी से बचाकर रखें।

उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि प्रकाश का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीज घर से बाहर कम निकलें, गर्म कपड़े पहनने और मास्क पहनने की सलाह दी जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *