⚡ TRENDING
H 125 हेलीकॉप्टर हादसों में बढ़ी राहत राशिमानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में बारिशशेयर बाजार में आज फिर तेजी
● LIVE TV☀️ 32°C दिल्ली

नेहा राठौर की मुश्किलें बढ़ीं: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, गिरफ्तारी का खतरा गहरा

लेखक: admin | 06 December 2025, 05:58 AM | 17 व्यूज़

नेहा राठौर की मुश्किलें बढ़ीं: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, गिरफ्तारी का खतरा गहरा

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में लोक गायिका नेहा राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लखनऊ हाईकोर्ट की बेंच ने उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना और तेज़ हो गई है।

हजरतगंज पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इससे पहले नेहा राठौर ने हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे सर्वोच्च अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है।

नेहा राठौर फिलहाल फरार बताई जा रही हैं, हालांकि इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट जरूर साझा किया है, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं और तेज़ हो गई हैं।