⚡ TRENDING
H 125 हेलीकॉप्टर हादसों में बढ़ी राहत राशिमानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में बारिशशेयर बाजार में आज फिर तेजी
● LIVE TV☀️ 32°C दिल्ली

नीम करौली बाबा की 6 पोतियों ने DM से की शिकायत, 4000 वर्ग फुट के पैतृक घर पर क्यों छिड़ा विवाद?

लेखक: Administrator | 10 September 2026, 09:49 AM | 1 व्यूज़

नीम करौली बाबा की 6 पोतियों ने DM से की शिकायत, 4000 वर्ग फुट के पैतृक घर पर क्यों छिड़ा विवाद?

बाबा नीम करौली महाराज के परिवार की छह पोतियों ने आरोप लगाया है कि उनके पैतृक घर पर एक ट्रस्ट का अवैध कब्जा है। इस ट्रस्ट की अध्यक्षता बाबा की बेटी गिरिजा देवी भटेले कर रही हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि करीब 4,000 वर्ग फुट के इस पैतृक घर को लेकर परिवार में विवाद आखिर क्यों बढ़ गया?

24 अगस्त को परिवार में बढ़ा विवाद

मामला फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव का है, जिसे बाबा नीम करौली महाराज की जन्मस्थली माना जाता है। उनका जन्म लक्ष्मी नारायण शर्मा के नाम से हुआ था। गांव में मकान नंबर 154 और उससे जुड़े कुछ अन्य निर्माण हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है।

करीब 4,000 वर्ग फुट में बना डुप्लेक्स मकान बाबा की यादों से जुड़ा हुआ है। परिसर में उनका ध्यान कक्ष, भोजन करने की जगह, मेहमानों के कमरे और बेडरूम भी मौजूद हैं। फिलहाल इस पूरी संपत्ति का प्रबंधन श्री नीम करौली महाराज ट्रस्ट के पास है।

परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विवाद 24 अगस्त को एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान बढ़ा। आरोप है कि बाबा के दिवंगत बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों को पैतृक घर के कमरों में ठहरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद विवाद ने पारिवारिक दायरा छोड़कर प्रशासन का दरवाजा खटखटाया।

छह पोतियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

इसके बाद सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना शर्मा, भावना रावत, रितु तिवारी और रिचा रावत ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि पैतृक घर को ट्रस्ट के नियंत्रण से मुक्त कराया जाए।

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। इस समिति की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद कुमार द्विवेदी कर रहे हैं। समिति में टुंडला की एसडीएम दिव्या सिंह और जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

भावना रावत के पति मनोज रावत के मुताबिक, जांच समिति के निर्देश पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी प्रशासन को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इन्हीं दस्तावेजों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

परिवार के सदस्यों की राय भी अलग-अलग

इस पूरे मामले में परिवार के सभी सदस्य एक राय में नजर नहीं आ रहे हैं। बाबा नीम करौली के दूसरे दिवंगत बेटे अनेक सिंह शर्मा के बेटे धनंजय शर्मा ने अपनी छह चचेरी बहनों के आरोपों से दूरी बनाई है।

धनंजय शर्मा का कहना है कि संपत्ति बाबा नीम करौली की इच्छा के अनुसार ट्रस्ट को सौंपी गई थी। उन्होंने परिवार के विवाद के सार्वजनिक होने पर चिंता जताई और सभी सदस्यों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की।

यानी एक तरफ परिवार की छह पोतियां ट्रस्ट के नियंत्रण पर सवाल उठा रही हैं,